यह एक प्राकृतिक बाधा है, यह एक भौगोलिक आश्चर्य है और यह एशिया का गौरव भी है! जी हाँ, यहाँ हम बात कर रहे हैं विशाल हिमालय पर्वत की जिसे पूरी दुनिया जानती है। ‘हिम’ मतलब बर्फ़ और ‘आलय’ मतलब निवास स्थल, मतलब बर्फ़ का घर, क्यूंकि हिमालय पर्वत की लगभग सारी चोटियां हमेशा बर्फ से ढकी होती हैं। दुनिया की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट(नेपाल) से लेकर अन्य ऊँची चोटियां भी हिमालय का ही भाग हैं। जैसा कि यह लगभग कई देशों में फैला हुआ है, पर ज़्यादातर भाग इसका भारत में पड़ता है। इसलिए हिमालय भारत का भी गौरव है।
देवलोक तक की सबसे दुर्गम और दिव्य यात्रा!
बर्फ़ से ढके बड़े-बड़े पहाड़, हिमनदियां और झीलें, अद्वितीय हरियाली और जीव जंतु, तेज़ी से बदलती जलवायु परिस्थितियां, ये सारी चीजें इन पर्वतों को विस्तरित करती हैं। हालाँकि यह खतरनाक रास्तों से भरा पड़ा है, पर फिर भी कई लोगों का सपना है, अपनी ज़िन्दगी में एक ना एक बार हिमालय की चोटी पर ट्रेकिंग करना।
हर बार अपना रंग-रूप बदलता झील: त्सोंगमो झील!
हिमालय की कई कहानियां हैं, जो मज़ेदार भी हैं और रोंगटे भी खड़े कर देती हैं। अच्छा, क्या आपको पता है कि हिमालय कभी 500 मिलियन साल पहले समुद्र तल से नीचे हुआ करता था? जी हाँ, और यह कोई मिथक नहीं है, बल्कि वैज्ञानिक अध्ययन है। चूना पत्थर की कुछ संरचनाएं एवरेस्ट पर्वत के आधार पर पाई गई हैं, जो समान तौर पर तटीय रेखाओं की संरचनाओं में पाई गई थीं। यही नहीं सिर्फ, हिमालय से जुड़ी और भी दिलचस्प बातें हैं जो आपको आश्चर्य से भर देंगी।
कुदरत के करिश्मे की खूबसूरत मिसाल है ‘फूलों की घाटी’
फूलों का मौसम किसे नहीं पसंद होता। नाज़ुक नाज़ुक से रंग-बिरंगे चारों और खुशबु फैलाते फूल हर किसी का मन मोह लेते हैं। अगर आप भी फूल प्रेमियों में शामिल हैं तो इस वेकेशन उत्तराखंड का बेहद खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यान ‘फूलों की घाटी’ की सैर कीजिये। यहाँ आपको फूलों की लगभग 500 से भी अधिक प्रजातियां मिलेंगी जो किसी भी प्रकृति प्रेमी को अपनी और खींचने के लिए काफी हैं। फूलों के साथ साथ यहाँ आपको सिखों का धार्मिक स्थल ‘हेमकुंड साहिब’ के दर्शन करने का सौभाग भी प्राप्त होगा। अगर हेमकुंड को सिर्फ धार्मिक स्थल कहा जाए तो यह भी गलत होगा क्यूंकि यह स्थल आस्थाओं से सराबोर होने के साथ साथ प्रकृति की दिलकश नज़ारों से भरी गोद में बसा हुआ है। सोचिये वो पल कितना हसीन होगा जब आपके चारों और रंग-बिरंगे फूल मुस्कुराते हुए आपकी आँखों को ठंडक पहुंचा रहे होंगे और बर्फ की एक परत आपके मन को यहीं ठहर जाने को मजबूर कर देगी। तो चलिए सैर करते हैं फूलों की घाटी की।