राजस्थान राज्य के प्रतीकों की सूचि List of Symbols of Rajasthan state in Hindi

राजस्थान उत्तर भारत का एक राज्य है। यह राज्य 342,239 वर्ग किलोमीटर (132,139 वर्ग मील) या भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 10.4 प्रतिशत क्षेत्र शामिल है। यह क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा और आबादी के हिसाब से सातवां सबसे बड़ा भारतीय राज्य है प्रत्येक राज्य की एक अपनी पहचान होती है और इन पहचानो को अक्सर उनके प्रतिक चिन्हों के द्वारा दर्शाया जाता है| राजस्थान राज्य की तो बात ही निराली है यह हर चीज का अपना एक अलग महत्व है
Amazing facts about rajasthan – राजस्थान के बारे में महत्वपूर्ण और आश्चर्यजनक तथ्य

राजस्थान राज्य के प्रतीकों के बारे में कुछ और जानकारी – Some more information about the symbols of Rajasthan State

1. राजस्थान का राज्य पुष्प रोहेड़ा – State Flower of Rajasthan


रोहेड़ा रेगिस्तानी या शुष्क क्षेत्रों का एक पर्णपाती या लगभग सदाबहार वृक्ष है। इसे सरकार ने 31 अक्टूबर 1983 को “राज्य पुष्प ” घोषित किया | रोहिड़ा के फूल को “मरुथल का सागवान, मारवाड़ टीक, राजस्थान की मरू शोभा आदि नामो से जाना जाता है

2. राजस्थान का राज्य पक्षी: गोडावन – State Bird of Rajasthan


राजस्थान का राज्य पक्षी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड जिसे स्थानीय रूप से गोडावन के रूप में जाना जाता है | इसे सरकार ने 21 मई 1982 को “राज्य पक्षी” घोषित किया | यह देश का सबसे दुर्लभ पक्षी है जिसे ” माल मोरड़ी , सोहन चिड़िया , हकला , ग्रेट इंडियन बस्टर्ड ” आदि नामो से जाना जाता है

3. राजस्थान का राज्य वृक्ष: खेजड़ी – State Tree of Rajasthan


इसे सरकार द्वारा 31 अक्टुम्बर 1983 को राज्य वृक्ष घोषित किया गया | यह मुख्य रूप से थार रेगिस्तान में शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों के पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह राजस्थान में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है जो ज्यादा उपयोगी होने के कारन इसे ” राजस्थान का कल्प वृक्ष और राजस्थान का गौरव ” आदि नामो से जाना जाता है खेजड़ी की दशहरा पर पूजा की जाती है

4. राजस्थान का राज्य खेल: बास्केटबाल – State Sport of Rajasthan


बास्केटबाल को 1948 में राज्य खेल घोषित किया गया |बास्केटबॉल में प्रत्येक टीम में 5 खिलाडी होती है |इस खेल को नियंत्रित करने वाली संस्था “अन्तर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल संघ (International Basketball Federation, more commonly known as FIBA) है |

5. राजस्थान का राज्य नृत्य: घूमर – State Dance of Rajasthan


घूमर राजस्थान का परंपरागत लोकनृत्य है | इसे राजस्थान कि आत्मा भी कहा जाता है घूमर एक पारंपरिक और साथ ही राजस्थान का एक उत्साही लोक नृत्य है। घूमर मूल रूप से भील जनजाति द्वारा विकसित किया गया था और अन्य राजस्थानी समुदायों द्वारा अपनाया गया था। घूमर नृत्य एक विशेष रूप से महिलाओं का नृत्य है और महिलाओं द्वारा विशेष रूप से महिलाओं के लिए किया जाता है।

6. राजस्थान का राज्य गीत: केसरिया बालम पधारो म्हारे देस – State Song of Rajasthan


राजस्थान का राज्य गीत “केसरिया बालम पधारो म्हारे देस” है राजस्थान का संगीत राजस्थान, भारत के राज्यों में से एक है और उदयपुर, जोधपुर और जयपुर सहित भारतीय संगीत विकास के कई महत्वपूर्ण केंद्रों में स्थित है।

Tags:
राजस्थान राज्य के प्रतीकों की सूचि, राजस्थान का राज्य गीत, राजस्थान का राज्य नृत्य, राजस्थान का राज्य खेल, राजस्थान का राज्य पक्षी, राजस्थान का राज्य पुष्प, List of Symbols of Rajasthan state in Hindi, Symbols of Rajasthan state, state flower of rajasthan, state animal of rajasthan, state bird of rajasthan, state song of rajasthan, state game of rajasthan

Related posts you may like

© Copyright 2023 NewsTriger - All Rights Reserved.