हेलो दोस्तों आज हम अपनी इस पोस्ट में बात करेंगे राजस्थान के महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में और अब राजस्थान का नाम लिया हो और रेगिस्तान दिमाग में ना आये ऐसा कैसे हो सकता है आज हम बात करेंगे उसी राजस्थान की जिसका थार रेगिस्तान भारत देश का सबसे बड़ा और दुनिया का 18 वा सबसे बड़ा रेगिस्तान है। राजस्थान की सबसे ज्यादा आबादी गांवो में बस्ती है। ब्रिटिश काल में राजस्थान को राजपूताना नाम से भी जाना जाता था।
राजस्थान अपने वेश भूषा, रहन सहन मेहमान नवाजी के लिए भी जाना जाता है।
राजस्थान की सिमा की बाते करे तो पश्चिम और पश्चिमोत्तर सीमा में पाकिस्तान से मिलती है और इसके साथ साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात राज्ये से मिलती है।
आप राजस्थान का सामन्य ज्ञान और राजस्थान जनरल नॉलेज के प्रश्न उतर यह पर देख सकते हो और साथ साथ में क्विज भी खेल सकते हो।
Important and amazing facts about rajasthan – राजस्थान के बारे में महत्वपूर्ण और आश्चर्यजनक तथ्य
- राजस्थान (Rajasthan) का स्थापना दिवस 1 नवम्बर 1956 को मनाया जाता है।
- राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (राजस्थान का सबसे बडा शहर) है जिसे पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है।
- क्या आप जानते हो राजस्थान का थार रेगिस्तान भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान है और दुनिया के सबसे बड़े उष्णकटिबंधीय रेगिस्तानों में थार रेगिस्तान 18 वे नंबर पर आता है।
- ये एक अनोखी बात है जो आप को कही देखने को नहीं मिलेगी राजस्थान के लगभग हर बड़े शहर अलग अलग रंगों ने नाम से जाने जाते है, जैसे की जयपुर को गुलाबी नगर, जोधपुर को नीला, झालावाड़ को पर्पल बेंगनी और उदयपुर को सफ़ेद रंग से क्योकि जैसे नाम है वैसे ही यहां के मकानों के रंग है।
- राजस्थान को संगमरमर पत्थरो का घर कहा जाता है, भारत में सबसे ज्यादा मार्बल मकराना की मार्बल खानो में से निकलते है जो सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि पुरे भारत में लोकप्रिय है और मार्बल का मुख्य स्त्रोत है। राजस्थान संगमरमर मार्बल बहुत से लोकप्रिय मंदिर और महलो में लगाया हुआ मिलेगा आप को
- ये तो आप जानते ही हो बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मो के लिए राजस्थान बहुत लोकप्रिय है क्योकि यहा पर खूबसूरत शाही महले, पुराने कीलें, पानी की झीले और रेगिस्तान की वजह से राजस्थान लोकप्रिय शूटिंग स्थल है। हर साल बहुत सी फिल्मे यहां शूट की जाती है (Bade Miyan Chote Miyan at City Palac, Jaipur, Bajrangi Bhaijaan at Mandawa Jhunjhunu Rajasthan
Bajirao Mastani at Amer Palace, Jaipur) - राजस्थान में इंसानो की तुलना में आपको सड़को पर गाय, हाथी और ऊंट (ऊंट को रेगिस्तान का जहाज भी खा जाता है) ज्यादा देखने को मिलेंगे।
- अरावली पर्वतमाला भारत की सबसे पुरानी पर्वतमाला है जो राजस्थान में स्थित है और हैरानी की बात यह है की वो हिमालय की पर्वतमाला से भी पुरानी है।
- ज्यादातर भारतीय मानते है कि राजस्थान में सिर्फ रेगिस्तान ही है, हरियाली नहीं है। पर यह झूठ है क्योकि राजस्थान में कई जगहों पर आपको हरियाली के मैदान नजर आएंगे जहा पर रेत का एक कण भी आपको नजर नहीं आएगा।
- पिपलांत्री नाम का एक गांव है राजस्थान में जहा पर गांव में लड़की पैदा होने पर 111 पेड़ लगाए जाते है, अगर आज आप उस गांव में पेड़ो की गिनती करने जायेगे तो आपको 2,50,000 पेड़ गिनने पड़ेगे जो सिर्फ लड़की पैदा होने पर लगाए गए थे।
- हस्तशिल्प कला में राजस्थान सदियो से फेमस है और उसके हस्तशिल्प दुनियाभर में प्रख्यात है।
- कुम्भलगढ़ गढ़ कीलें की दीवार 38 किलोमीटर लंबी है जो उदयपुर जिल्ले में आया है और “दी ग्रेट वॉल ऑफ़ चाइना” के बाद दुनिया की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी दीवार है।
- विदेशी पर्यटको के लिए राजस्थान लोकप्रिय राज्य है, जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, माउंट आबु, उदयपुर, जैसलमेर जैसे ओर भी पर्यटक स्थल है।
- क्षेत्र में राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है पर जनसंख्या में वो आठवें नंबर पर है।
- एशिया की जो सबसे महँगी ट्रेने है उनमे से “महाराजा एक्सप्रेस”, “रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स” और “पैलेस ऑन व्हील्स” ट्रेने राजस्थान में दौड़ती है।
- उत्तर भारत में सिर्फ एक ही ऐसा जिल्ला है जो पूरी तरह से साक्षर है और वो राजस्थान का अजमेर जिल्ला है।
- भारत के सबसे कम साक्षरता वाले राज्यो में बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बाद राजस्थान तीसरे नंबर पर आता है।
- जोधपुर के मेहरानगढ़ कीलें में हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मो का शूटिंग हुआ था, जिसमे पहली बैटमैन की “दी डार्क नाईट राइज” और दूसरी जेम्स बॉन्ड की “ऑक्टोपशय” फिल्म थी।
- लोकप्रिय फिल्म कलाकार इरफ़ान खान का जन्म जयपुर में 7 जून, 1967 में हुआ था, जिसे 2011 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था और साल 2012 में उन्हें “पान सिंह तोमर” फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड मिला था।
- पोखरण, भारतीय इतिहास की एक महान जगह में से एक है जो जैसलमेर में आया है, जहा पर भारत ने दो बार परमाणु परीक्षण किये थे। साल 1974 और 1998 में।
- दाल बाटी और चूरमा यह राजस्थानी का पसंदीदा खाना है, पर ज्यादातर भारतीय ऐसा मानते है कि वे हर रोज यही खाते है जो सच नहीं है, राजस्थानी हर रोज दाल बाटी और चूरमा नहीं खाते।
- राजस्थान की धरती के वीर पुरुषो में से एक जितनी वीरता की कहानिया आज भारत का हर बच्चा जानता है वो थे महाराणा प्रताप, जो मेवाड़ की भूमि के महान हिन्दू राजा थे।
Famous historical place of rajasthan – राजस्थान का प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थान
यहां में आप को कुछ लोकप्रिय राजस्थान के पर्यटन स्थल के बारे में बताने जा रहा हु अगर आप भी राजस्थान में घूमने का प्लान बना रहे ह तो यहां जाना ना भूले। आप तो जानते ही हो राजस्थान में इतिहास बसा है और यहाँ राजा महाराजाओं और पुराने किलों के कई महत्वपूर्ण स्थान मौजूद हैं जिन्हे देखने लाखों पर्यटक आते हैं। राजस्थान की संस्कृति, गहने और यहाँ बने प्राचीन भव्य निर्माण पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं। आइये आपको भी बताते हैं राजस्थान के पर्यटन स्थल जो देखने लायक हैं।
- जयपुर – गुलाबी नगरी(Pink City) जयपुर में देखने लायक बहुत कुछ है। हवामहल, अमर महल, जयगढ़, जंतर मंतर, नाहरगढ किला, गोविंद जी का मंदिर, जलमहल, सिसोदिया रानी का बाग, मोतीमहल आदि यहाँ के मुख्य पर्यटन स्थल हैं।
- जैसलमेर – जैसलमेर शहर राजस्थान का एक रेगिस्तानी शहर है जिसकी स्थापना राजा रावल जैसल ने 1156 ई में की थी और इन्हीं के नाम पर इस शहर का नाम जैसलमेर रखा गया। जैसलमेर में तेज गर्मी पड़ती है इसलिए यहाँ घूमने का सबसे उत्तम समय है अक्टूबर से मार्च।
3. जैसलमेर में पटवा हवेली, राजा का महल, नथमल जी की हवेली आदि खूबसूरत नक्काशी के लिए मशहूर हैं। इनके अलावा आदिनाथ मंदिर, जवाहर विलास महल, मोती महल और बाद निवास आदि वहां के आकर्षक पर्यटन स्थल हैं। - जोधपुर – जोधपुर ऐतिहासिक इमारतों से भरपूर एक ऐतिहासिक शहर है जहाँ अलग अलग दिशाओं में 8 प्रवेश द्वार बनाये गए हैं। गुलाब सागर के तट पर स्थित हाथी महल, राज प्रसाद, गंगा श्याम मंदिर, 83 खंभों पर स्थित नाथ संप्रदाय का मंदिर और उमेद भवन जोधपुर के मुख्य पर्यटन स्थल हैं।
- इनके आलावा मेहरानगढ़ दुर्ग भी देखने लायक है जिसे चारों तरफ बड़ी बड़ी दीवारों से सुरक्षित रखा गया है। इनके अलावा उत्तर पूर्व में जयपोल, गुंबद वाला, सेना टेप वंदना, पश्चिम में फतह पोल, राजा मानसी की 15 रानियों के हाथों के निशान, मोतीमहल, 80 किलो सोने से सजा राजा फूल महल आदि भी मुख्य दार्शनिक स्थल हैं।
- माउंट आबू – माउंट आबू राजस्थान के मुख्य हिल स्टेशन के रूप में प्रसिद्द है यहाँ जैन मंदिरों की भरमार है और इन्ही में से एक देलवाड़ा जैन मंदिर यहाँ का मुख्य पर्यटन स्थल है। इसके अलावा यहाँ का सबसे ऊँचा शिखर “गुरु शिखर” है जो यहाँ का प्रमुख पर्यटन स्थल है।
साथ ही यहाँ एक दत्तात्रेय मंदिर है जो गुफा में स्थित है जो सभी पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहाँ कई खूबसूरत मंदिर हैं जो दूधिया पत्थर द्वारा निर्मित हैं इनमे से आदिनाथ, महावीर, नेमिनाथ, पाश्र्वनाथ एवं ऋषभ देव कार्य मंदिर प्रमुख हैं। - उदयपुर – उदयपुर को झीलों की नगरी कहा जाता है यहाँ झीलों के साथ साथ चारों तरफ हरियाली है जो पर्यटकों को खासा आकर्षित करती है। अरावली पर्वतों से घिरा उदयपुर शहर राणा सांगा, महाराणा प्रताप, मीरा और पन्ना धाय जैसे महान शूरवीरों की घरती है।
उदयपुर में स्थित पिछौला झील, लेक पैलेस, जगदीश मंदिर, दूधतलाई पार्क, गुलाब बाग, फतेह सागर झील, महाराणा प्रताप स्मारक और उदयपुर के समीप स्थित शिल्प ग्राम देखने लायक मुख्य स्थल हैं।
इनके अलावा मानसून पैलेस, लक्ष्मी विलास, सिटी पैलेस, मुनिवास और यहाँ की खूबसूरत झीलें और बाग़ पर्यटकों को खासा आकर्षित करते हैं। - हल्दीघाटी – महाराणा प्रताप को जब जब याद किया जाता है तब तब हल्दीघाटी की चर्चा जरूर होती है। यही वो स्थान है जहाँ महाराणा प्रताप ने मुगल बादशाह अकबर की युद्ध में हालत ख़राब कर दी थी।
हालाँकि इस युद्ध में महाराणा प्रताप को पराजय का सामना करना पड़ा लेकिन इसी युद्ध में महाराणा प्रताप की जान बचाने के लिए इनके प्रिय घोड़े चेतक खुद लहूलुहान होने के बावजूद खाई के पार कूद गया और महाराणा प्रताप की जान बचाई। - चित्तौड़गढ़ – चित्तौड़गढ़ भी वीरों की भूमि रही है और उसी का उदहारण है यहाँ का प्रसिद्द किला। यह ऐतिहासिक और विशाल किला 70 वीं शताब्दी में मौर्य राजपूतों द्वारा बनवाया गया था जो 250 मीटर ऊंचे पहाड़ पर 700 एकड़ में फैला हुआ है।
महाराणा कुंभा की महमूद शाह पर विजय के तौर पर बनवाया गया विजयस्तम्भ, जैन कीर्ति स्तंभ, समिध्वेस्वर मंदिर, सतबिस देवरा और श्याम मंदिर यहाँ के मुख्य पर्यटन स्थल हैं जो अद्भुत भवन निर्माण कला को प्रदर्शित करते हैं। - कोटा – कोटा शहर चम्बल नदी के किनारे बसा है जहाँ का पुराना किला, राम माघो म्यूजियम, सरकारी म्यूजियम, कोटाबाग आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल है।
- अजमेर – ख़ास तौर पर अजमेर यहाँ स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के लिए जाना जाता है जहाँ बड़ी बड़ी हस्तियां भी अपनी मुराद लेकर आती हैं।
इसके अलावा जुम्मा मस्जिद, ढाई दिन का झोपड़ा, तारागढ़ पहाड़, म्यूज़ियम, लाल पत्थर का जैन मंदिर और पृथ्वीराज चौहान द्वारा निर्मित कृत्रिम झील यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। - पुष्कर तीर्थ – पुष्कर राजस्थान का प्रमुख तीर्थ स्थल है और यहाँ का कई घाट हैं जहाँ लोग अपनी शुद्धि के लिए आते हैं। यहाँ स्थित दूधिया पत्थर से निर्मित मंदिर में चार मुखी ब्रह्म देव, गायत्री देवी, नारद गणपति और पंचदेव की प्रतिमा विराजमान हैं। पुष्कर में देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी भारी संख्या में पर्यटक आते हैं।
- भरतपुर – भरतपुर अपने प्राचीन भव्य किले के लिए ख़ास प्रसिद्द है जिसे अब एक विश्वस्तरीय सेंचुरी में तब्दील कर दिया गया है यहाँ अनेक प्रकार के पक्षी तथा तेंदुआ, भालू, नीलगाय, चिता, हिरन देखने को मिल जाते हैं।
- अलवर – अलवर अपने सिटी पैलेस जिसे अब म्यूजियम में बदल दिया गया है के लिए खास प्रसिद्द है। यहाँ एक विशाल अस्तबल बना है जो घोड़ों का नहीं बल्कि हाथियों का बना है जहाँ करीब 3000 हाथियों को रखा जाता था।
- सरिस्का – सरिस्का अपने अभ्यारण के लिए प्रसिद्ध है जिसे टाइगर रिजर्व का दर्जा प्राप्त है जहाँ सांभर, नीलगाय, भालू, जंगली बिल्ली और शेर देखे जा सकते हैं।
उम्मीद करता हु राजस्थान के बारे में ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी। पसंद आयी हो तो कमेंट करके जरूर बताये। बहुत बहुत धन्यवाद आपका।
अगर आप राजस्थान के बारे में कोई नयी लाजवाब बातें जानते है तो कमेंट के माध्यम से जरूर बताइये ताकि दूसरे लोग भी पढ़ सके
Tags:
about rajasthan culture in hindi, information on rajasthan in hindi, rajasthan in hindi wikipedia, history of rajasthan in hindi, rajasthan rochak tathya, rajasthan facts, rajasthan ka itihas in hindi, rajasthan bharat ke kis disha mein sthit hai, Important facts about Rajasthan, Interesting Facts about Rajasthan, 12 Delightful Facts About Rajasthan, Facts about State of Rajasthan, Amazing Facts About Rajasthan, Twenty Important facts about the Rajasthan, Interesting Facts About Rajasthan, 10 Things You Must know About Rajasthan, Rajasthan History, Important facts about Rajasthan in hindi, Interesting Facts about Rajasthan in hindi, Interesting Facts about Rajasthan in pdf, gk in hindi, rajasthan gk in hindi