Facts about hindi language – हिंदी भाषा से जुड़े रोचक तथ्य

सबसे पहले आप को हिंदी दिवस की सुभकामनाये। ये तो आप जानते ही हो हर साल भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारत के लोगों के लिए यह एक गर्व की बात थी क्योंकि इस दिन भारत की संविधान सभा ने हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। संविधान ने देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी आधिकारिक भाषा बन गई। हिंदी दिवस को भारतवासी बहुत धूम-धाम से मनाते हैं। कई स्कूल, कॉलेज और कार्यालय इस दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करते हैं। ऐसे ही आज हम आप को हिंदी भाषा जुड़े कुछ ऐसे ही रोजक तथ्यों के बारे में बता रहे है जिनके बारे में कई लोगों को जानकारी नहीं होती है। ऐसे में आप इस आर्टिकल के जरिए इन तथ्यों को जरूर जान सकते हैं। और आप को ये आर्टिकल अच्छा लगे तो शेयर करना और कमेंट करना न भूले।

  1. हिन्दी शब्द खुद फारसी शब्द ‘हिन्द’ से लिया गया है. हिन्द शब्द का आशय ‘सिंधु नदी की जमीन’ से है।
  2. हम 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाते हैं क्योंकि सन 1949 में आज ही के दिन भारतीय संविधान ने हिन्दी भाषा को राजभाषा का दर्ज़ा दिया था।
  3. ये तो हम सब जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा बोली और समझे जाने वाली भाषा हिन्दी है लेकिन विश्व में भी मंदारिन, स्पेनिश और अंग्रेजी के बाद हिंदी चौथी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है।
  4. दुनिया में हिंदी को ताकतवर भाषाओं में शामिल किया गया है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा तैयार पावर लैंग्वेज इंडेक्स के मुताबिक वर्ष 2050 तक हिंदी दुनिया की ताकतवर भाषाओं में से एक होगी।
  5. दुनियाभर में लगभग 176 विश्वविद्यालय ऐसे हैं जहां हिंदी पढ़ाई जाती है। उनमें से 45 विश्वविद्यालय अमेरिका के हैं। इसके अलावा विदेश में 25 से ज्यादा पत्र-पत्रिकाएं रोज हिंदी में निकलती है।
  6. हिन्दी भारत के आलावा इन देशों में भी खूब बोली समझी जाती है। फिजी, सूरीनाम, मॉरीशस, गुयाना, नेपाल, त्रिनिदाद एवं टोबैगो।
  7. अमेरिका के 45 और विश्व भर के करीब 175 विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जाती है।
  8. हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने वाला पहला राज्य बिहार था. 1881 में बिहार ने उर्दू को हटा कर हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा घोषित किया था।
  9. अंग्रेजी भाषा के सैकड़ों शब्द हिंदी से लिए गए हैं जैसे- जंगल, महात्मा, चीता, अवतार, इत्यादि हिंदी भाषा से लिए गए हैं।इसी से सम्बंधित यह रोचक पहेली ज़रूर हल करें।
  10. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने हिंदी की शिक्षा के लिए लगभग $114 मिलियन का बजट आवंटित किया था।
  11. ‘योग’, ‘ठग’, ‘चीता’ जैसे लोकप्रिय अंग्रेजी शब्द हिंदी द्वारा उधार लिए गए हैं। हिंदी शब्द ‘स्वदेशी’ को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किया गया है, जो गर्व की बात है क्योंकि भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने ‘स्वदेशी’ शब्द का इस्तेमाल देशभक्ति के संकेत के रूप में किया था।
  12. हिन्दी भाषा के इतिहास पर आधारित रचना करने सबसे पहले किसी भारतीय नहीं बल्कि एक फ्रांस के लेखक ग्रासिन द तैसी ने की थी।
  13. संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को हिन्दी में पहली बार 1977 में संबोधित किया गया था. तब तत्कालीन विदेश मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हिंदी में भाषण देकर देश का दिल जीत लिया था।
  14. अंग्रेजी की तरह आप हिंदी में भी वेबसाइट एड्रेस बना सकते हैं।
  15. जहाँ अंग्रेजी में सबसे अधिक बोला जाने वाला शब्द “हेलो” है, वहीँ “नमस्ते” हिंदी का सबसे ज्यादा बोला जाने वाला शब्द है।
  16. 1805 में प्रकाशित हुई ‘प्रेम सागर’ को हिंदी की पहली प्रकाशित पुस्तक माना जाता है. इसे लल्लू लाल जी ने लिखा था।
  17. हिन्दी भाषा सीखना आसान माना जाता है क्योंकि इसमें शब्दों का उच्चारण ठीक वैसा होता है, जैसा कि हम लिखते हैं।
  18. हिंदी भाषा के कुछ बेहद प्रचलित शब्द दरअसल दूसरी भाषाओं से लिए गए हैं. जैसे कि मुंह में पानी लाने वाले ये शब्द।
  19. समोसा : इसका मूल नाम ‘सम्बुसक’ जो कि एक पर्शियन शब्द है. कुछ देशों में इसे सोम्सा और सम्बुसा भी कहा जाता है।
  20. जलेबी: यह शब्द अरबी शब्द ‘जलेबिया’ से बना है।
  21. गुलाब जामुन : यह भी एक पर्शियन शब्द ‘गुल’ और ‘जामुन’ से बना है. गुल का मतलब होता है फूला हुआ और जामुन का मतलब पानी होता है।
  22. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री “बॉलीवुड” दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्मे निर्मित करती है

Related Tags:
10 interesting facts about hindi, amazing facts about hindi language in english, hindi language facts you must know, hindi language :main facts in hindi, facts about hindi for kids, hindi language facts you must know in hindi, majedar facts in hindi, amazing facts in english with hindi meaning

Related posts you may like

© Copyright 2023 NewsTriger - All Rights Reserved.