Facts About Bhagat Singh In Hindii – शहीद भगत सिंह से जुड़े कुछ ऱोचक तथ्य

क्रांति का दूसरा नाम हैं भगत सिंह। सिर्फ 23 वर्ष की आयु में शहीद हुए हंसते-हंसते फाँसी पर झूल गए थे। 15 august और 26 January पुरे गर्व के साथ गाये जाते है इतना ही नहीं आज भी कई बड़े-बड़े नेता अपने भाषण में भगत सिंह को याद करना नहीं भूलते है। भगत सिंह के किस्से आज भी स्कूलों में पढ़ाए जाते है। लेकिन कुछ ऐसी भी बाते होती हैं जो किताबों में नही बताई जाती तो आइये जानते है। शहीद भगत सिंह से जुड़े कुछ ऱोचक तथ्य बताएंगे जो शायद आपको न पता हो।

1. भगत सिंह (Bhagat Singh) का जन्म पंजाब राज्य के लायलपुर जिले में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है।

2. भगत सिंह (Bhagat Singh) जब बच्चेप थे तब वह बंदूकों की खेती करने की बातें किया करते थे।

3. भगत सिंह (Bhagat Singh) को अराजकतावादी और मार्क्सवादी विचारधारा में रुचि थी।

4. भगत सिंह (Bhagat Singh) के पिता का नाम सरदार किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती कौर था।

5. जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड ने भगत सिंह की सोच पर गहरा प्रभाव डाला था। तब उनकी उम्र महज़ 12 वर्ष थी। इस घटना ने भगत सिँह को हमेशा के लिए क्रांतिकारी बना दिया।

6. भगत सिंह (Bhagat Singh) ने लाहौर के नेशनल कॉलेज़ की पढ़ाई छोड़कर भारत की आज़ादी के लिये “नौजवान भारत सभा” ( National Youth Organisation) की स्थापना की थी।

7. भग़त के माता-पिता जब उनकी शादी की योजना बना रहे थे तब वह घर छोड़कर कानपुर आ गए थे और उन्होनें कहा था कि “अब तो आजादी ही मेरी दुल्हन बनेगी”।

8. भगत सिंह (Bhagat Singh) और उसके साथियों को फाँसी की सजा इसलिए सुनाई गई क्योकिं उन्होनें नेशनल असेम्बली में बम गिराया था।

9. सेंट्रल असेंबली में भगत सिंह (Bhagat Singh) और उनके साथियों ने जो बम फेंके थे उन बमो का उद्देश्य किसी को मारना नहीं, बल्कि अपना संदेश देना था।

10. भग़त सिंह (Bhagat Singh) ने अंग्रेज़ो से बचने के लिये बाल कटवाकर और दाढ़ी भी साफ करवाकर अपना वेश बदल दिया था।

11. भग़त सिंह (Bhagat Singh) एक अच्छे लेखक भी थे वे उर्दू और पंजाबी भाषा में कई अखबारों के लिए लिखा करते थे।

12. काॅलेज के समय भग़त सिंह (Bhagat Singh) एक अच्छे अभिनेता भी थे और उन्होने बहुत से नाटकों में हिस्सा भी लिया था।

13. भगत सिंह (Bhagat Singh) को कुश्ती का बड़ा शौक था।

14. भगत सिंह (Bhagat Singh) ने घोषणा की थी की वह नास्तिक है क्योंकि उन्हें हिन्दू-मुस्लिम दंगों से बड़ा दुःख होता था।

15. भग़त सिंह (Bhagat Singh) को फिल्में देखना और रसगुल्ले खाना पसंद था। और भगत सिंह चार्ली चैपलिन के प्रशंसक थे। इस पर चंद्रशेखर आजाद बहुत गुस्सा होते थे।

16. भगत सिंह (Bhagat Singh) का मानना था कि बिना हथियार उठाए आजादी नहीं मिल सकती हैं। और इसीलिये वह महात्मा गांधी की अहिंसा की नीति पर असहमत थे।

17. माना जाता है कि अगर महात्मा गाँधी चाहते तो भगत सिँह (Bhagat Singh) की फांसी रूकवा सकते थे। लेकिन उन्होनें ऐसा नही किया।

18. इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा भग़त सिंह (Bhagat Singh) ने ही दिया था। जो आज तक चर्चित है।

19. आपको यह जानकार हैरानी होंगी की भारत सरकार भगत सिंह (Bhagat Singh) को शहीद नहीं मानती है। जबकि आजादी के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले भगत सिंह हर हिन्दुस्तानी के दिल में बसते हैं।

20. 23 मार्च सन् 1931 को भगत सिंह (Bhagat Singh) को देर शाम करीब 7 बजे फांसी लगा दी गई थी और उनका शव रिश्तेदारों को न देकर रातों रात ले जाकर व्यास नदी के किनारे जला दिए गए थे।

21. हैरानी वाली बात यह है कि भग़त सिंह (Bhagat Singh) की चिता दो बार जलाई गई थी।

22. भग़त सिंह (Bhagat Singh) के जूते, घड़ी और शर्ट आज भी सुरक्षित हैं

23. भगत सिंह (Bhagat Singh) ने राजगुरु के साथ मिलकर 17 दिसम्बर 1928 को लाहौर में सहायक पुलिस अधीक्षक रहे अंग्रेज़ अधिकारी जे.पी. सांडर्स को भी मारा था।

24. भगत सिंह (Bhagat Singh) ने जलियावाला बाघ काण्ड वाले दिन स्कूील से भागकर जलियांवाला बाग पहुंचकर खून से सनी मिट्टी को एक बोतल में रख लिया था और रोज इस बोतल की पूजा भी करते थे।

25. भगत सिंह (Bhagat Singh) समाजवाद से काफी प्रेरित थे और इस विषय पर अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए वह लेनिन और उनकी अगुवाई वाले क्रांतियों के बारे में पढ़ते रहे थे।

26. भगत सिंह (Bhagat Singh) जिस समय लाहौर जेल में थे तब उन्होंने वहां एक डायरी बनाई हुई थी। इस डायरी में वह आजादी और क्रांति के बारे में अक्सार कुछ न कुछ लिखा करते थे।

27. भगत सिंह (Bhagat Singh) को फांसी की सजा सुनाने वाला न्यायाधीश जी.सी. हिल्टन था।

28. भगत सिंह (Bhagat Singh) की अंतिम इच्छा थी कि उन्हें गोली मार कर मौत दी जाए। हालांकि, ब्रिटिश सरकार ने उनकी इस इच्छा को भी नज़रअंदाज़ कर दिया।

Related posts you may like

© Copyright 2024 NewsTriger - All Rights Reserved.