क्या आप जानते है इस देश में रहने वाला हर तीसरा व्यक्ति है करोड़पति है

हर देश में वहां की आबादी के कुछ प्रतिशत लोग करोड़पति होते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां का हर तीसरा व्यक्ति करोड़पति है। एक रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस से सटे मोनाको सिटी में दुनिया के सबसे ज्यादा करोड़पति लोग रहते हैं।

सर्वे में सबसे ज्यादा अमीरों के शहर की लिस्ट में 31.1 प्रतिशत के साथ मोनाको पहले स्थान पर है। वहीं लंदनी सिटी को इस में चौथे स्थान पर रखा गया है। मोनाको की कुल आबादी 38 हजार है। इनमें से 13 हजार से भी ज्यादा लोग करोड़पति हैं।

दूसरे यूरोपीय देशों के मुकाबले यहां के लोगों की इनकम सबसे तेजी से बढ़ी है। यहां की जीडीपी दुनियाभर में सबसे ज्यादा है। इस शहर में प्रॉपर्टी के दाम न्यूयॉर्क सिटी से दोगुना हैं, लेकिन यहां ग्रोथ की संभावना सबसे ज्यादा है, इसलिए आप भी इस शहर का रुख कर सकते हैं।

Related posts you may like

© Copyright 2023 NewsTriger - All Rights Reserved.