अरबी के बारे में – About Colocasia Esculenta
आज हम आपको अरबी खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे है। अरबी एक ऐसी सब्जी है। जिसको शायद सब लोग जानते होंगे यह खाने के लिए ही नहीं बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी है। अरबी के पत्ते और जड़/कंद/कवक दोनों खाना पकाने के लिए उपयोग किए जाते हैं। अरबी गर्मी के मौसम की बहुत अच्छी फसल है। अरबी गर्मी और वर्षा की ऋतु में होती है। अरबी को हम घईया, कोचई, कोलोकैसिया एस्कुलेंटा, आदि के नाम से भी जान सकते है।
अरबी खाने के फायदे और नुकसान बहुत है। इसकी सब्जी को अलग अलग तरह से बना सकते है। इसको हम सुखी भी बना सकते है और झोल वाली अरबी भी बना सकते है। अरबी कई प्रकार के व्यंजन और स्वादिष्ट पकवान बनाने के काम में आती है। अरबी की किस्मे अनेक प्रकार की होती हैं जैसे – राजाल, धावालु, काली-अलु, मंडले-अलु, गिमालु और रामालु। इसमें विटामिन , कैल्शियम होते है जो शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी है।
अरबी की उत्पति – Origin of Colocasia Esculenta
अरबी की प्राकृतिक उत्पत्ति दक्षिण पूर्व एशिया में मानी जाती है, जहां अन्य सभी जंगली कोलोकेशिया प्रजातियां पाई जाती हैं ।अरबी अत्यन्त प्रसिद्ध वनस्पति है। यह अफ्रीकी, भारतीय और समुद्री व्यंजनों में एक प्रमुख भोजन है, लेकिन यह जापान, मिस्र और सूरीनाम से लेकर अमेरिका, फिजी और स्पेन में हर जगह पाया जा सकता है
अरबी खाने के फायदे और नुकसान – Benefits an side effects of eating Colocasia Esculenta in hindi
अरबी खाने के फायदे – Arbi Khane Ke Fayde
- वजन कम करने के लिए हमे अरबी का सेवन करना चाहिए।
- अरबी में विटामिन ए पाया जाता है जिससे की आखो की रौशनी सही रहती है।
- अरबी अच्छी एनर्जी देने में फायदा करती है। अरबी की सब्जी में ऐसे एंजाइम होते हैं जो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद करते हैं और यह इसे एथलीटों के लिए भी परफेक्ट बनाता है।
- अरबी में फाइबर का उच्च स्तर होता है जो इसे आंतों के नियमन और पाचन में सहायता के लिए एकदम सही बनाता है।
- अरबी कब्ज को रोकने के लिए पेट को भी साफ करता है।
- यह वजन को नियंत्रित करता है और शरीर में कम कैलोरी सुनिश्चित करता है
- अरबी खाने से जीवन में देर से आने वाली ऐसी स्थितियों से बचा जा सकेगा जहां मल प्रतिधारण हो सकता है। यह सिस्टम को पूरी तरह से रिफ्रेश करता है।
- अरबी के सेवन से कैंसर की रोकथाम में मदद करता है।
- इसके सेवन से हमारे दाँत और हड्डिया मजबूत बनती है।
- अरबी के सेवन से डॉयबिटीज़ को नियंत्रित किया जा सकता है।
- अरबी उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- अरबी में भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जिसकी वजह से पाचन क्रिया बेहतर बनी रहती है.
अरबी खाने के नुकसान – Arbi Khane ke Nuksan
- अरबी को कच्चा खाने से हमारे गले में जलन की समस्या हो सकती है।
- जो लोग अस्थमा से पीड़ित है उनको अरबी के पत्तो का सेवन नहीं करना चाहिए।
- जिन लोगो को गैस की समस्या है उनको अरबी का सेवन नहीं करना चाहिए।
- जिनको खासी या घुटनो में दर्द है उनको भी अरबी के सेवन से बचना चाहिए।
अरबी के घरेलू उपचार – Home Remedies of Colocasia Esculenta
- स्तनों में दूध को बढ़ाने के लिए जच्चा महिलायें अरबी की सब्जी खायें तो बच्चे को पिलाने के लिए दूध बढ़ जायेगा।
- अरबी की सब्जी खाने से दुग्धपान कराने वाली स्त्रियों का दूध बढ़ता है।
- अरबी के पत्तों का रस का सेवन 3 दिन तक करने से पेशाब की जलन मिट जाती है।
- अरबी त्वचा का सूखापन और झुर्रियाँ भी दूर करती है। सूखापन चाहे आंतों में हो या सांस-नली में अरबी खाने से लाभ होता है।