अदरक के बारे में – About Ginger
आज हम आपको अदरक खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे है | अदरक हमारे रोज काम में आने वाली सब्जी में से एक है | अदरक सबसे ज्यादा चाय बनाने में काम में ली जाती है| लोग अदरक वाली चाय पीना ज्यादा पसंद करते है | अदरक को हम बहुत सारी सब्जियों में भी काम में लेते है जिससे सब्जियों का स्वाद दुगुना हो जाता है | और खाने में भी मजा आता है | अदरक को प्रयोग सजावटी पोधो के रूप में भी किया जाता है |
अदरक खाने में थोड़ा कड़वा होता है| अदरक को मसालो के रूप में काम में लिया जाता है | अदरक को हम औषिधियो के रूप में भी काम में ले सकते है | अदरक खाने के फायदे और नुकसान से आप ज्यादा परिचित नहीं होंगे | आज हम आपको अदरक खाने के फायदे और नुकसान से रूबरू करवाएगे जिससे आपको यह पता चल पाएगा की अदरक खाने से क्या क्या फायदे है और इसके अधिक सेवन से क्या नुकसान है |
अदरक की उत्पति – Origin of Ginger
अदरक मुख्य रूप से उष्ण क्षेत्र की फसल है | इसकी उत्पति दक्षिणी और पूर्व एशिया में भारत या चीन में हुई | भारत में अदरक की खेती का क्षेत्रफल 136 हज़ार हेक्टैयर है | भारत में अदरक की पैदावार सबसे ज्यादा केरल में की जाती है | इसके अलावा उड़ीसा, आसाम, आंध्रप्रदेश, पश्चिमबंगाल , मध्यप्रदेश आदि क्षेत्रों में भी अदरक की पैदवार की जाती है |
अदरक खाने के फायदे और नुकसान – Benefits & Side effects (disadvantage) of eating Ginger in hindi
अदरक खाने के फायदे – Advantage of Ginger
- अदरक को खाकर हम सर्दी, जुखाम, काली खासी, कफ और फ्लू से अपना बचाव कर सकते है | इसलिए हमे अदरक वाली चाय जरूर पीनी चाहिए |
- अदरक हमारे दिल के लिए बहुत अच्छा है क्यों कि यह Colestrol को कम करता है और किसी भी प्रकार के रक्त के थक्के होने के जोखिम को कम करता है|
- अदरक में सूजनरोधी घटक Antioxident होते है जो सूजन को ठीक कर सकते है |
- अदरक के सेवन से कैंसर के जोखिम को काम किया जा सकता है |
- अदरक हमारे मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता है |
- अदरक को खाने से मासपेशियो के दर्द को ठीक किया जा सकता है |
- अदरक का उपयोग गर्भवती होने के बाद भी अच्छे से करना चाइए |
- अदरक हमारे कवर को नुकसान होने से बचाता है|
- अदरक का सेवन मासिक धर्म के समय में करने से पेट के दर्द को कम किया जा सकता है |
- अदरक को खाने से bacteria और वायरस को मारा जा सकता है |
- अदरक अल्जाइमर रोगो से पीड़ित लोगो के लिए एक अछि ओषधि है |
- अदरक हमारे DNA को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है |
- अदरक के सेवन से हमारे चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को रोका जा सकता है |
- अदरक के सेवन से चेहरे पर पड़ने वाले कील मुहासो को ख़तम किया जा सकता है |
- अदरक हमारे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे हमारे बालो का विकास होता है |
- अदरक हमारे शरीर पर होने वाले सफ़ेद दाग को कम कर सकता है |
- अदरक हमारी पाचन शक्ति को दुरुस्त करने में मदद करती है |
- एक टुकड़ा अदरक का मुँह में रखने से उलटी आना बंद हो जाती है |
- अदरक को दांत के निचे दबाने से दांत का दर्द ख़तम हो जाता है |
अदरक खाने के नुकसान – Side effects of Ginger
- अदरक के अधिक सेवन से डायरिया का खतरा बढ़ सकता है |
- अदरक के ज्यादा खाने से हमे दस्त , मुँह में जलन , डकार आना , आखो में जलन आदि समस्याओ का सामना करना पद सकता है
- अदरक की चाय का अधिक सेवन करने से बाल झड़ने की समस्या पैदा हो सकती है.
- अदरक में पाया जाने वाला जिंजरोल पेट में ज्यादा एसिड पैदा कर सकता है. जो हमारे शरीर में जलन का कारण बन सकता है.
- अगर हम ४-५ बार अदरक वाली चाय का सेवन करते है तो इससे हमे सर दर्द , उलटी , दस्त अनिद्रा जैसी समस्या हो सकती है |
अदरक के upyog- Uses of Ginger
- अदरक की चाय
- अदरक का सूप
- चटनी में अदरक का उपयोग
- ग्रेवी वाली सब्जियों में
- अदरक का जूस
- अदरक का पानी
- अदरक का काढ़ा
- अदरक का आचार
- अदरक की चटनी
- अदरक का पाउडर
अदरक के घरेलू उपचार – Home Remedies of Ginger
- अदरक के रस को हलका गर्म कर लें और १-२ बूंद कान में डाले। इससे कान के दर्द ठीक होता है।
- अदरक के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से खांसी से छुटकारा पाया जा सकता है |
- २ चम्मच अदरक के रस में मधु मिलाकर सुबह और शाम सेवन करना चाहिए। इससे सांसों से जुड़ी बीमारी खांसी तथा जुकाम आदि रोगों में लाभ होता है।
- दूध में अदरक का चूर्ण मिलाकर पीने से ज़ुखाम से रहत मिलती है |
- अदरक के पेस्ट , अदरक का रस और गाय का दूध लें। इसमें ७५० ग्राम घी को मिला लें। इसे पकाकर रोज सेवन करना चाहिए । इससे जुकाम पेट के रोग तथा अपच में राहत मिलती है |
- अदरक के रस में १ या दो वर्ष पुराना घी व कपूर मिलाकर गर्म कर छाती पर मालिश करना चाहिए इससे निमोनिअ से छुटकारा मिल जाता है |
- रोज भोजन करने से पहले नमक एवं अदरक की चटनी खाने से जीभ एवं कंठ के विकार दूर होते हैं। भूख बढ़ती है और ह्रदय बलवान होता है।
अदरक वाली चाय कैसे बनाए – How to make Ginger Tea
- अदरक वाली चाय बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे उसमे पानी डालकर उसे गैस पर रख देंगे |
- जब हमार पानी थोड़ा गर्म हो जाएगा तो उसमें अदरक और चीनी डाल देंगे |
- जब पानी में उबाल आने लगेगा , तो उसमें इलायची को कूटकर डाल देंगे और दूध मिला देंगे |
- अब इससे अच्छी तरह से पकाएगे जब तक की चाय अपना रंग ना छोड़ दे |
- अच्छी तरह पक जाने के बाद अब इस चाय को छानकर कप में निकाल लेंगे | और हमारी अदरक वाली चाय तैयार है |